Rinku Singh Father Death: क्रिकेटर रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

Rinku Singh Father Death: टीम इंडिया के उभरते सितारे रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-27 02:00 GMT

Rinku Singh Father Death: टीम इंडिया के उभरते सितारे रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। वह काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। हाल ही में अपने पिता की ज्यादा तबियत बिगड़ने पर रिंकू सिंह को टी-20 विश्वकप से बीच में अचानक घर लौटना पड़ा था।

कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू सिंह के पिता

बता दें रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। पिता की खराब सेहत की जानकारी मिलते ही रिंकू सिंह को टीम इंडिया का साथ छोड़ अचानक घर लौटना पड़ा था।

अब विश्वकप में आगे के मैच खेलेंगे या नहीं..?

इससे पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह पर अपडेट देकर कहा था कि रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए वो घर वापस चले गए। कोच ने आगे बताया कि रिंकू जल्द टीम के साथ जुड़ जाएंगे। हालांकि अब इस दुखद खबर के बाद रिंकू सिंह टीम में वापसी कब करेंगे इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता हैं। 

Tags:    

Similar News