IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का अहम मुकाबला, टीम में होंगे ये दो बड़े बदलाव
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का अहम मुकाबला, टीम में होंगे ये दो बड़े बदलाव
IND vs ZIM: 20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया को पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल में जाने का गणित बिगड़ गया है। अब भारत को अपने बाकी दोनों मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। भारतीय टीम गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला खेलने मैदान में उतरेगी। जिम्बाब्वे की टीम भले ही आंकड़ों में कमजोर नज़र आ रही है, लेकिन इस विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर यहां तक का सफर तय किया है।
टीम इंडिया में होंगे ये दो बड़े बदलाव
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम इस मुकाबले में दो बड़े बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है। रिंकू सिंह के पिता की तबियत खराब थी। ऐसे में उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में भाग नहीं लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह की जगह टीम इंडिया में संजू सैमसन की वापसी हो सकती है। जबकि वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया जा सकता है। अक्षर पटेल ने पहले तीन मैच खेलकर छह विकेट लिए थे, लेकिन इसके बाद उन्हें अचानक बाहर कर दिया गया।
ईशान किशन तीसरे नंबर करेंगे बल्लेबाज़ी..?
टीम इंडिया की बल्लेबाज़ी थोड़ी कमजोर नज़र आ रही है। अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में तो हाल काफी बुरा नज़र आ रहा था। ऐसे में अगले मैच में यानी ज़िम्बाव्बे के खिलाफ टीम इंडिया अपने बल्लेबाज़ी क्रम में बदलाव कर सकती है। भिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज फिर से करते हुए दिख सकते हैं, वहीं ईशान किशन को तीसरे नंबर पर भेजा जा सकता है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.