सुंदर पिचाई और जय शाह ने उठाया भारत-अफ्रीका मुकाबले का लुफ्त, खिलाड़ियों से भी की मुलाकात

Google Ceo Sundar Pichai: टी-20 विश्वकप में रविवार को सुपर-8 के मुकाबले में भारत और अफ्रीका के बीच अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत देखने को मिल रही हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-22 16:40 GMT

Google Ceo Sundar Pichai: टी-20 विश्वकप में रविवार को सुपर-8 के मुकाबले में भारत और अफ्रीका के बीच अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत देखने को मिल रही हैं। इस मैच के दौरान एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई। आईसीसी (ICC) अध्यक्ष जय शाह और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भारत और अफ्रीका के मुकाबले को देखने को लिए पहुंचे। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को क्रिकेट से काफी लगाव हैं, इसके चलते उन्होंने मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों और अधिकारियों से मुलाकात की।

गूगल पिक्सेल आईसीसी का आधिकारिक पार्टनर

बता दें यह पहला मौका था जब आईसीसी (ICC) अध्यक्ष जय शाह और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई क्रिकेट मैच के दौरान एक साथ नज़र आए। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम आज खेल और तकनीक के अद्भुत संगम का गवाह बना। गूगल पिक्सेल (Google Pixel) अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आधिकारिक पार्टनर बन चुका है। बता दें भविष्य में गूगल की एआई क्षमताओं के साथ प्रशंसकों के लिए एक नया डिजिटल अनुभव भी पेश करेगा।

https://x.com/JayShah/status/2025594784208015744

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने किया पोस्ट

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने सुंदर पिचाई के साथ एक फोटो साझा करते हुए एक्स (X) पोस्ट में लिखा कि गूगल के साथ जुड़कर वे उत्साहित हैं कि तकनीक किस प्रकार वैश्विक प्रशंसकों के अनुभव को और बेहतर बना सकती है। यह साझेदारी ‘डिजिटल इंडिया’ विजन के अनुरूप प्रशंसकों को रियल-टाइम डेटा और इमर्सिव कंटेंट प्रदान करने पर केंद्रित है।

Tags:    

Similar News