SL vs ENG: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच पर भी बारिश का साया, जानें मैच से जुड़ी तमाम जानकारियां
SL vs ENG Pallekele weather: टी-20 विश्वकप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जा रहा हैं। पहले राउंड के बाद अब टी-20 विश्वकप में सुपर-8 के मुकाबले खेले जा रहे हैं।
मैच पर भी बारिश का साया
टी-20 विश्वकप में श्रीलंका में होने वाले पिछले कई मैच बारिश के कारण रद्द करने पड़े हैं। अब एक और मुकाबले पर बारिश का साया बना हुआ हैं। टी-20 विश्वकप में आज ल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच पर भी बारिश का खतरा बना हुआ हैं। श्रीलंका के मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे दिन यहां रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल सकती हैं, जबकि शाम के समय तीज बारिश की संभावना बताई जा रही हैं। अगर बारिश के कारण मैच नहीं हुआ तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट बांट दिए जाएंगे।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी-20 क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ हमेशा इंग्लैंड का पलड़ा भारी नज़र आता हैं। हाल ही में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को उसी के घर में टी-20 सीरीज में बुरी तरह हराया था। अब दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नज़र डाले तो भी इंग्लैंड का पलड़ा भारी नज़र आ रहा हैं। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच कुल 17 मैच खेले गए हैं, इसमें से 13 बार इंग्लैंड ने जीत हासिल की है। जबकि चार मैचों में श्रीलंका ने जीत हासिल की है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:
इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और आदिल राशिद
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, चरिथ असलंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा