ENG vs NZ: न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मुकाबला आज, पाकिस्तान टीम के भाग्य का होगा फैसला..?
ENG vs NZ: टी-20 विश्वकप में आज सुपर-8 मैच में न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो
ENG vs NZ: टी-20 विश्वकप में आज सुपर-8 मैच में न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना हैं। इंग्लैंड की टीम का सुपर-8 में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला हैं। जबकि न्यूज़ीलैंड का एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मुकाबला आज
श्रीलंका को बुरी तरह हराने के बाद न्यूज़ीलैंड की टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ अहम सुपर-8 मैच खेलने उतरेगी। इस मैच में जीत के साथ कीवी टीम सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने का प्रयास करेगी, जबकि दूसरी तरफ अगर उसे हार मिलती हैं तो फिर पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाने की आखिरी उम्मीद जिन्दा रहेगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
पाकिस्तानी टीम चाहेगी कीवी टीम की हार
बता दें इंग्लैंड से ज्यादा यह मैच पाकिस्तान की टीम के लिए निर्णायक माना जा रहा हैं। पाकिस्तान की टीम चाहेगी कि इस मैच में इंग्लैंड न्यूज़ीलैंड को बड़े अंतर से हरा दे। पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में जा पाएगी या नहीं यह पूरी तरह न्यूजीलैंड की हार पर निर्भर करता है। पाकिस्तान अपने आखिरी सुपर-8 मैच में शनिवार को श्रीलंका से भिड़ेगा।
दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
बता दें जब भी कोई टी-20 मुकाबला खेला जाता हैं तो एक जोरदार टक्कर देखने को मिलती हैं। दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी-20 मुकाबले खेले गए। इसमें 16 में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की और 10 में न्यूजीलैंड को जीत जीत मिली। 3 मुकाबले बेनतीजा रहे, वहीं एक टाई भी हो गया। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 7 मैच खेले गए। 4 में इंग्लैंड और 3 में न्यूजीलैंड को भी जीत मिली।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन।