IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का अहम मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-26 12:36 GMT

IND vs ZIM: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल का गणित बिगड़ गया। अब भारतीय टीम आज टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सुपर-8 मैच में चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरेगी। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी।

“करो या मरो” जैसा मुकाबला

बता दें भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला “करो या मरो” जैसा बना हुआ हैं। चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा हैं। भले ही ज़िम्बाव्बे की टीम आंकड़ों में टीम इंडिया के मुकाबले काफी कमजोर नज़र आ रही हैं, लेकिन इस विश्वकप में ज़िम्बाव्बे की टीम ने पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर श्रीलंका को हराकर सुपर-8 का सफर तय किया हैं। ऐसे में टीम इंडिया को इस मैच में किसी बड़े उलटफेर से बचना होगा।

ओस का दिखेगा असर..?

चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना हैं। इस मैदान पर रात के समय काफी ओस पड़ सकती हैं। ऐसे में आज होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तान के दिमाग का ओस फेक्टर जरूर रहेगा जब वो टॉस करने के लिए मैदान पर आएंगे। भारी ओस की संभावना होने पर कप्तान आमतौर पर पहले गेंदबाजी चुनते हैं, क्योंकि दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है।

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह सुपर-8 मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे किया जाएगा। इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप उपलब्ध रहेगी। 

Tags:    

Similar News