PAK vs ENG: सुपर-8 में इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें मैच से जुड़ी तमाम जानकारी...
PAK vs ENG: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले मंगलवार को एक और बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी।
PAK vs ENG: T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले मंगलवार को एक और बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। इस मैच से पहले पाकिस्तान का पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था, जबकि इंग्लैंड ने अपने पहले सुपर-8 मैच में श्रीलंका को हराया था। एक तरफ इंग्लैंड की टीम इस मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के इरादे से मैदान में उतरेगी तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम भी जीत के लिए पूरा प्रयास करेगी।
आसमान साफ रहने की संभावना
श्रीलंका में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर देखने को मिल रहा हैं। T20 वर्ल्ड कप 2026 के कई मैच श्रीलंका में बारिश की भेंट चढ़ गए। लेकिन इस मैच से पहले क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी हैं, आज पल्लेकेले आसमान साफ रहने की संभावना हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शाम को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, मैच के दौरान आसमान ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है।
इंग्लैंड का पलड़ा भारी
इस मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी नज़र आ रहा हैं। अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकार्ड्स पर नज़र डाले तो इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच अब तक 31 टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें इंग्लैंड ने 20 मैचों में जीत दर्ज की हैं। जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 9 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई रहा और 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया है। जबकि टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 3 मैच हुए हैं, ये तीनों मैच में इंग्लैंड अपने नाम किए है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक।