T20 WC 2026: इंग्लैंड ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश, पाकिस्तान का बाहर होना पक्का!

T20 WC 2026: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबलों में रोमांच देखने को मिल रहा है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-25 02:22 GMT

T20 WC 2026: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबलों में रोमांच देखने को मिल रहा है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी ब्रूक का वन-मैन शो देखने को मिला। ब्रूक ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़कर इंग्लैंड को रोमांचक जीत दिलाई। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

इंग्लैंड ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। सुपर-8 मैचों में इंग्लैंड ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। सुपर-8 के ग्रुप-2 में इंग्लैंड की टीम ने दो जीत के साथ टॉप पोजिशन हासिल की है, अब इंग्लैंड की टीम का आखिरी सुपर-8 मुकाबला न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होगा। लेकिन इससे पहले ही इंग्लैंड ने अपना सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है।

पाकिस्तान का बाहर होना पक्का!

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद पाकिस्तान की टीम मैच मामूली अंतर से हार गई। अब पाकिस्तान की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है। इसके लिए पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा इसके अलावा दूसरी टीमों के परिणाम पर भी आधारित रहना होगा। ऐसे में अब इस स्थिति में पाकिस्तान का सफर सुपर-8 में ही खत्म होता नज़र आ रहा है। क्योंकि पाकिस्तान का पहला मैच रद्द होने से सारा समीकरण बिगड़ गया।

इंग्लैंड के खिलाफ पाक को मिली हार

बता दें पल्लेकेले स्टेडियम में हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने आठ विकेट खोकर इस मैच में रोमांचक जीत हासिल की। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी ब्रूक ने शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया। इस हार से अब पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल में जाना काफी मुश्किल हो गया है। 

Tags:    

Similar News