IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की बड़ी जीत, सेमीफाइनल की राह हुई आसान

IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह हरा दिया। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने धमाकेदार प्रदर्शन

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-27 02:39 GMT

IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह हरा दिया। चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाज़ों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ज़िम्बाव्बे के सामने जीत के लिए 257 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की 184 रनों के स्कोर तक ही पहुंच सकी।

टीम इंडिया की बड़ी जीत

अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित बिगड़ गया था। लेकिन अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल की राह आसान कर ली हैं। बता दें जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मुकाबले को 72 रनों से अपने नाम करने के साथ नेट रनरेट में भी भारी सुधार किया है।

अभिषेक और हार्दिक पंड्या की तूफानी बल्लेबाज़ी

बता दें इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज़ों ने ज़िम्बाव्बे के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई कर डाली। इस मैच में ख़राब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा का बल्ला भी जमकर बरसा। अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाते हुए 30 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि अंतिम ओवर्स में पंड्या का तूफ़ान देखने को मिला। पंड्या ने 23 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलए हुए स्कोर को 250 रनों के पार पहुंचा दिया।

ब्रायन बेनेट ने किया संघर्ष

बता दें टीम इंडिया के सामने ज़िम्बाव्बे की टीम काफी कमजोर नज़र आती हैं। लेकिन ज़िम्बाव्बे की तरफ से इस मैच में ओपनर बल्लेबाज़ ब्रायन बेनेट खूब संघर्ष किया। बेनेट ने 59 गेंदों पर आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए। लेकिन इसके बावजूद वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और ज़िम्बाव्बे की टीम 72 रनों से यह मैच हार गई। इसके साथ ज़िम्बाव्बे का सफर टी-20 विश्वकप में यहीं खत्म हो गया।  

Tags:    

Similar News