हैरी ब्रूक के तूफ़ान में उड़ी पाकिस्तान, इंग्लैंड ने दर्ज की रोमांचक जीत
PAK vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 मैच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।
PAK vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 मैच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने आठ विकेट खोकर इस मैच में रोमांचक जीत हासिल की। इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी ब्रूक ने तूफानी शतक जड़ा।
हैरी ब्रूक के तूफ़ान में उड़ी पाकिस्तान
पल्लेकेले स्टेडियम में पाकिस्तान की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ी के लिए मुश्किल इस पिच पर 164 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद ख़राब रही और टीम के ओपनर बल्लेबाज़ी फील साल्ट पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए। उसके बाद दो विकेट और जल्दी गिर गए, लेकिन एक छोर पर कप्तान हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने इस मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।
ब्रूक ने 50 गेंदों पर जड़ा शतक
इस मुकाबले में पाकिस्तान के लिए हैरी ब्रूक हार-जीत का अंतर बन गए। एक तरफ से इंग्लैंड के विकेट गिर रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ ब्रूक डटकर पाकिस्तानी गेंदबाज़ों का सामने कर रहे थे। इंग्लैंड के कप्तान ब्रूक ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 51 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 100 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप में यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक है।
साहिबजादा फरहान की पारी गई बेकार
इस मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ों ने सम्मानजनक स्कोर बनाया था। पाकिस्तान की तरफ से ओपनर बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान की शानदार पारी देखने को मिली। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों पर 63 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन बाद में उनके आउट होने के बाद विकेट का सिलसिला जारी रहा।