Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल, 10 हज़ार से ज्यादा मंहगी हुई सिल्वर

Gold Silver Rate Today: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में कुछ बड़ा बदलाव नज़र नहीं आ रहा था

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-10 06:48 GMT

Gold Silver Rate Today: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में कुछ बड़ा बदलाव नज़र नहीं आ रहा था, लेकिन अब मंगलवार को सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है। MCX पर कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को सोने की कीमत में दो हज़ार और चांदी की कीमत में 10 हज़ार रूपये की तेजी देखने को मिली है।

10 हज़ार से ज्यादा मंहगी हुई सिल्वर

MCX पर सोने-चांदी की कीमत में हुई बढ़ोतरी से बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। चांदी की कीमत में काफी तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को मार्केट की शुरुआत में चांदी की कीमत में प्रति किलो 10 हज़ार से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,67,000 से बढ़कर 2,77,000 लाख तक पहुंच गए हैं। इससे कुछ दिन पीछे चांदी के भाव 2.50 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए थे।

सोने में भी बड़ा उछाल

चांदी की कीमत के साथ सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिल रही हैं। मंगलवार को MCX पर सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 2 हज़ार रूपये तक बढ़ गए। फिलहाल 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.62 लाख को पार कर गए हैं। इससे पहले सोमवार को यह भाव 1.60 लाख के करीब था। ऐसे में मंगलवार को सोने की कीमत में शुरूआती ट्रेड में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही हैं।

ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर

बता दें सोने-चांदी के भाव ग्लोबल मार्केट के आधार पर बढ़ते और घटते हैं। ऐसे में ईरान-अमेरिका जंग के बीच ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के भाव में काफी तेजी देखने को मिली हैं। मंगलवार को सोने की कीमतें लगभग $5,160 प्रति औंस तक बढ़ गईं। ईरान युद्ध की वजह से आने वाले दिनों में इन दोनो धातुओं की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। 

Tags:    

Similar News