शेयर बाजार में फिर भारी गिरावट, सेंसेक्स में 961 अंक की बड़ी गिरावट
Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सेंसेक्स में 961 अंक की बड़ी गिरावट हुई।
Stock Market Close: भारतीय शेयर बाजार में कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सेंसेक्स में 961 अंक की बड़ी गिरावट हुई। जबकि दूसरी तरफ निफ्टी में भी 317 अंक गिरावट से निवेशकों में काफी नुकसान हुआ है। वैश्विक संकेतों के भारतीय बाजार पर असर की वजह से शुरुआती कारोबार में ही बिकवाली का दौर शुरू हो गया।
सेंसेक्स 82000 अंक से नीचे आ गया
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,246.17 अंक के ऊपरी और 81,159.15 अंक के निचले स्तर को छुआ। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 317.90 अंक या 1.25 फीसदी लुढ़ककर 25,178.65 अंक पर पहुंच गया था। सेंसेक्स 82000 और निफ्टी 25400 के स्तर से नीचे आ गया। वैश्विक दबाव और दिग्गज शेयरों में बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
लाल निशान पर रहे ये बड़े शेयर
सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडिगो और मारुति के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट आई। जबकि दूसरी तरफ जिन शेयर में तेजी रही उनमें एचसीएल टेक्नोलॉजी, ट्रेंट, इन्फोसिस, इटर्नल और एनटीपीसी शेयर शामिल है।
सोने-चांदी की कीमत में उछाल
शेयर बाजार के उल्ट कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गया। जबकि चांदी के भाव में भी 6 हज़ार प्रति किलो की बढ़ोतरी देखने को मिली है।