सोने-चांदी की कीमत में फिर गिरावट, जानें आज का भाव..?

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमत में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही हैं। कारोबार सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-16 09:33 GMT

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमत में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही हैं। कारोबार सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से इन दोनों कीमती धातुओं की रेट में लगातार गिरावट ही देखने को मिली है। बता दें आज 1 किलो चांदी की कीमत में ₹4,000 की गिरावट देखने को मिल रही हैं, जबकि सोना भी ₹600 से ज्यादा सस्ता हो गया।

एक किलो चांदी के भाव 2.40 लाख

पिछले सप्ताह की शुरुआत में चांदी के दामों में तेजी दिखाई दे रही थी, लेकिन अब बढ़ोतरी का दौर थमता नज़र आ रहा हैं। सोने-चांदी की कीमत में अब गिरावट देखने को मिल रही हैं। इससे पहले 29 जनवरी को चांदी के भाव 4.20 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। लेकिन उसके बाद से दो सप्ताह से चांदी की कीमत में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2.40 लाख तक पहुंच गए हैं।

स्वर्ण आभूषणों की मांग में गिरावट!

चांदी की कीमत के साथ सोने के दामों में भी गिरावट दिखाई दे रही हैं। शादी-विवाह के सीजन के बावजूद सराफा बाजार में स्वर्ण आभूषणों की मांग में गिरावट दिखाई दे रही हैं। हालांकि भाव कम होने के चलते सराफा कारोबारियों के चहेरे पर हल्की रौनक लौट आई हैं। सराफा कारोबारियों को बाजार में बिक्री की उम्मीद लगी हैं। सोमवार को जैसे ही कारोबार की शुरुआत हुई, सोने की कीमत ₹600 प्रति 10 ग्राम और गिरकर ₹1,55,300 पर आ गई।

शुक्रवार को भी हुई थी बड़ी गिरावट

बता दें सोने-चांदी की कीमत में शुक्रवार को भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को चांदी की कीमत 13,500 रुपये गिरावट के साथ 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अब अगले कुछ दिनों में देखना होगा कि सोने-चांदी की कीमत में गिरावट रहती हैं या फिर एक बार फिर दाम बढ़ेंगे..? 

Tags:    

Similar News