ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग के बीच सोने-चांदी में हुई बड़ी गिरावट, क्या जल्द थमेगा युद्ध..?

US-Israel Iran War: दुनिया में इस समय तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में इजरायल-अमेरिका ने मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए थे, उसके बाद ईरान की तरफ से भी करारी जवाबी

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-04 03:29 GMT

US-Israel Iran War: दुनिया में इस समय तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में इजरायल-अमेरिका ने मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए थे, उसके बाद ईरान की तरफ से भी करारी जवाबी कार्रवाई देखने को मिली है। इस जंग में ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई को खो दिया। अली खामेनेई की मौत से ईरान में काफी गुस्सा देखने को मिला है, इसके बाद ईरान ने अमेरिकी सेना के कई बेस को निशाना बनाया। इस युद्ध के पहले दिन सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला था। लेकिन अब अचानक सोने और चांदी की कीमत धड़ाम हो गई है।

सोने-चांदी में हुई बड़ी गिरावट

ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग के बीच सोने-चांदी में तेजी से उछाल आ गया था। एक किलो की चांदी की कीमत 2 लाख 90 हज़ार को पार कर गई थी। जबकि सोने की कीमत भी 1 लाख 70 हज़ार प्रति 10 ग्राम पहुंच गई थी। लेकिन अब इस जंग के बीच सोने-चांदी की कीमत में पिछले 48 घंटों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में चांदी की कीमत में 10 हज़ार की गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो की चांदी की कीमत 2 लाख 60 हज़ार तक आ गई है। जबकि सोने की कीमत में पांच हज़ार की गिरावट हुई है। फिलहाल गोल्ड रेट प्रति 10 ग्राम 1,61,000 हज़ार तक आ गई है।

क्या जल्द थमेगा युद्ध..?

बता दें जब भी दो बड़े देशों के बीच जंग होती है तो विश्वभर में सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिलता है। अब जब ईरान झुकने को तैयार नहीं है और दूसरी तरफ इजरायल-अमेरिका भी ईरान पर लगातार हमले कर रहे हैं, इस दौरान सोने-चांदी की कीमत में गिरावट हैरान कर रही हैं। सोने-चांदी की कीमत में गिरावट से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस जंग पर अगले कुछ दिनों में विराम भी लग सकता हैं। लेकिन दूसरी तरफ दोनों तरफ से हो रही हैं जवाबी कार्रवाई के बीच जंग रुकने के संकेत कम नज़र आ रहे हैं।

मरने वालों की संख्या 787 हो गई

ईरान-इजरायल-अमेरिका जंग में अब तक काफी नुकसान हो चुका हैं। इजरायल और अमेरिका ईरान पर मिसाइल अटैक कर रहे हैं, इसके जवाब में ईरान ने भी पलटवार में कोई कमी नहीं छोड़ी हैं। ईरान ने कड़ी देशों में स्थित अमेरिका के सैन्य ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचा दिया हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरनेवालों की संख्या 787 हो गई। अब ये सिलसिला कुछ दिन और जारी रहा तो फिर मरने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ सकता हैं।    

Tags:    

Similar News