Gold Silver Rates: सोना-चांदी हुआ मंहगा, जानें क्या हैं 10 ग्राम 24k गोल्ड की कीमत..?
Gold Silver Rates: सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट हो रही थी।
Gold Silver Rates: सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट हो रही थी। लेकिन कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन के बाद शनिवार को भी चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली। अब एक बार फिर सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 1700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गया। जबकि चांदी के भाव में भी 6 हज़ार प्रति किलो की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
सोना-चांदी हुआ मंहगा
पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट ही देखने को मिल रही थी। लेकिन अब सराफा बाजार में फिर से इन दोनों कीमती धातुओं की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। MCX पर सोने-चांदी के भाव में बड़ी तेजी दिखाई दे रही है। बता दें शनिवार को MCX पर सोने में करीब 1700 रुपय की तेजी के साथ कीमत 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। जबकि एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह 6 हज़ार की तेजी के साथ 2 लाख 47 हज़ार रूपये को पार कर गई।
भारत में शादियों का सीजन
एक बार फिर सोने-चांदी की बढ़ती कीमत से सराफा बाजार में हलचल मची हुई है। कुछ दिन पहले अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया तो डॉलर के मुकाबले रुपया काफी मजबूत हुआ। इसके अलावा सोने-चांदी की भारत में शादी के सीजन के चलते काफी मांग हो रही है। इसके चलते भी सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।