Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमत में फिर बड़ी गिरावट, जानें आज क्या हैं भाव..?
Silver Price Crash: पिछले दो-तीन दिन से चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा था। चांदी इस महीने अपने निचले स्तर यानी 2.30 लाख प्रति किलो रूपये के भाव तक पहुंच गई थी।
Silver Price Crash: पिछले दो-तीन दिन से चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा था। चांदी इस महीने अपने निचले स्तर यानी 2.30 लाख प्रति किलो रूपये के भाव तक पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद अचानक भाव में तेजी देखने को मिल रही थी। अब गुरुवार को फिर से सराफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट से हलचल मच गई।
चांदी में 18 हज़ार की गिरावट!
आज सराफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी कटौती नज़र आई। MCX पर दोपहर के समय चांदी एक बार 2.55 लाख प्रति किलो रूपये भाव तक पहुँच गई, लेकिन शाम को चांदी की रेट में थोड़ा सुधार हुआ फिर भी आठ हज़ार रूपये की गिरावट पर फिलहाल चांदी ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन चांदी ₹2,78,364 पर बंद हुई थी। यानी क्लोजिंग के मुकाबले अब तक करीब ₹18 हज़ार की गिरावट साफ दिख रही है।
सोने की कीमत में भी बड़ी गिरावट
सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने का रेट आज 1,59,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। 22 कैरेट सोना 1,55,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,41,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,28,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सराफा कारोबारियों के चहेरे पर लौटी रौनक!
चांदी की कीमत के साथ सोने के दामों में भी गिरावट दिखाई दे रही हैं। शादी-विवाह के सीजन के बावजूद सराफा बाजार में स्वर्ण आभूषणों की मांग में गिरावट दिखाई दे रही हैं। हालांकि भाव कम होने के चलते सराफा कारोबारियों के चहेरे पर हल्की रौनक लौट आई हैं। सराफा कारोबारियों को बाजार में बिक्री की उम्मीद लगी हैं।