सोने-चांदी में फिर बड़ा उछाल, जानें आज कितना महंगा हुआ..?

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-13 13:16 GMT

Gold Silver Rates: सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में गिरावट हो रही थी। लेकिन कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली। अब एक बार फिर सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गया। जबकि चांदी के भाव में भी 7 हज़ार प्रति किलो की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

सोने-चांदी में फिर बड़ा उछाल

पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट ही देखने को मिल रही थी, लेकिन शुक्रवार को अचानक सर्राफा बाजार में इन दोनों कीमती धातुओं की रेट एक बार फिर बढ़ गई। MCX पर सोने-चांदी के भाव में बड़ी तेजी दिखाई दे रही है। बता दें शुक्रवार को MCX पर सोने में करीब 1100 रुपय की तेजी के साथ कीमत 1,53,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। जबकि एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह 7 हज़ार की तेजी के साथ 2 लाख 44 हज़ार रूपये को पार कर गई।

भारत में शादियों का सीजन

एक बार फिर सोने-चांदी की बढ़ती कीमत से सराफा बाजार में हलचल मची हुई है। कुछ दिन पहले अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया तो डॉलर के मुकाबले रुपया काफी मजबूत हुआ। इसके अलावा सोने-चांदी की भारत में शादी के सीजन के चलते काफी मांग हो रही है। इसके चलते भी सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शेयर मार्किट में भारी गिरावट

कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 25500 के नीचे 25471 पर क्लोज हुआ। वहीं, सेंसेक्स भी 560 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। अमेरिका के नैस्डैक में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट ने वैश्विक निवेशकों का मनोबल कमजोर किया। 

Tags:    

Similar News