सोने-चांदी की कीमत में फिर बड़ा उछाल, जानें आज कितना महंगा हुआ गोल्ड..?
Gold Silver Rates: सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में कभी बढ़ोतरी तो कभी गिरावट हो रही थी।
Gold Silver Rates: सोने-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में कभी बढ़ोतरी तो कभी गिरावट हो रही थी। लेकिन कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गया। जबकि चांदी के भाव में भी 6 हज़ार प्रति किलो की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
सोना-चांदी हुआ फिर मंहगा
बता दें एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट ही देखने को मिली थी। लेकिन अब सराफा बाजार में फिर से इन दोनों कीमती धातुओं की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली हैं। MCX पर सोने-चांदी के भाव में बड़ी तेजी दिखाई दे रही है। बता दें शुक्रवार को MCX पर सोने में करीब 500 रुपय की तेजी के साथ कीमत 1,60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। जबकि एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह 6 हज़ार की तेजी के साथ 2 लाख 66 हज़ार रूपये को पार कर गई।
एक दिन पहले हुई थी बड़ी गिरावट
एक दिन पहले यानी गुरुवार सराफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी कटौती नज़र आई। MCX पर दोपहर के समय चांदी एक बार 2.55 लाख प्रति किलो रूपये भाव तक पहुँच गई, लेकिन शाम को चांदी की रेट में थोड़ा सुधार हुआ फिर भी आठ हज़ार रूपये की गिरावट पर फिलहाल चांदी ट्रेड कर रही है। लेकिन अब एक बार फिर चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला हैं।