फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज क्या हैं 24K गोल्ड की रेट..?

Gold Silver Rates: सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों पहले एक किलो चांदी के भाव चार लाख किलो को पार कर गए थे।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-09 06:19 GMT

Gold Silver Rates: सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों पहले एक किलो चांदी के भाव चार लाख किलो को पार कर गए थे। लेकिन उसके बाद चांदी में लगातार बड़ी गिरावट देखने को मिली। अब एक बार फिर सोने-चांदी की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 2200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गया। जबकि चांदी के भाव में भी 12 हज़ार प्रति किलो की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

फिर महंगा हुआ सोना-चांदी

सोमवार को कारोबार सप्ताह के पहले दिन सराफा बाजार में तेजी देखने को मिली है। MCX पर सोने-चांदी के भाव में बड़ी तेजी दिखाई दे रही है। बता दें सोमवार को MCX पर सोने में करीब 2200 रुपय की तेजी के साथ कीमत 1,57,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। जबकि एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह 12 हज़ार की तेजी के साथ 2 लाख 62 हज़ार रूपये को पार कर गई।

भारत में शादियों का सीजन

एक बार फिर सोने-चांदी की बाटी कीमत से सराफा बाजार में हलचल मची हुई है। कुछ दिन पहले अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया तो डॉलर के मुकाबले रुपया काफी मजबूत हुआ। इसके अलावा सोने-चांदी की भारत में शादी के सीजन के चलते काफी मांग हो रही है। इसके चलते भी सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।   

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल

सोने-चांदी की रेट के साथ सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी ने 25,800 का अहम स्तर पार कर लिया, जबकि सेंसेक्स में 450 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बाजार की इस मजबूत शुरुआत से निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।  

Tags:    

Similar News