वाइट हाउस के पास बड़ा प्लेन हादसा, पोटोमैक नदी में गिरा विमान; देखें वीडियो
अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। यह विमान कंसास सिटी से वाशिंगटन आ रहा था और कनाडा एयर का था।
अमेरिका के व्हाइट हाउस के पास एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। हादसे के बाद विमान पोटोमैक नदी में गिर गया, जिससे अब तक 18 शव निकाले जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, विमान में 60 लोग सवार थे। यह हादसा एक हेलीकॉप्टर के विमान से टकराने के कारण हुआ। विमान को वाशिंगटन के रोनाल्ड रिगन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना था और वह कंसास सिटी से आ रहा था। यह विमान कनाडा एयर का था। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। दोनों विमानों का मलबा अब पोटोमैक नदी में है, और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। विमान जिस हेलीकॉप्टर से टकराया, वह अमेरिकी सेना का ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर था। हादसे के बाद रिगन नेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है।
‼️Mass casualty event: Washington DC
Searches underway as an American Airlines plane has crashed into a helicopter while landing at Reagan Airport Washington D.C. pic.twitter.com/sB1CB5MtWy — JB 🇺🇸 (@BarkosBite) January 30, 2025
व्हाइट हाउस से सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी पर हुआ हादसा
व्हाइट हाउस और एयरपोर्ट के बीच की एयर डिस्टेंस तीन किलोमीटर से भी कम है। जब यह हादसा हुआ, ट्रंप व्हाइट हाउस में ही मौजूद थे। यह हादसा था या कोई साजिश, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। मिलिट्री हेलीकॉप्टर के अचानक से आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पोटोमैक नदी बर्फ से जमी हुई है, इसलिए लोगों के बचने की उम्मीद बहुत कम है।खोज और बचाव अभियान जारी
MPD is responding to an apparent air crash in the Potomac River. Multiple agencies are responding. Details to come.
— DC Police Department (@DCPoliceDept) January 30, 2025
कैसे हुए घटना?
एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले एक हादसा हुआ, जिसमें एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर और प्लेन की टक्कर हो गई। इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे कि मिलिट्री हेलीकॉप्टर अचानक वहां कैसे आ गया और उस हेलीकॉप्टर में कौन सवार था। संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) अब इस घटना की जांच करेंगे, जो रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुई थी।Mid-air collision near Ronald Reagan Reagan airport | US Vice President JD Vance tweets, "...We're monitoring the situation, but for now let's hope for the best." pic.twitter.com/oqms31PGfj
— ANI (@ANI) January 30, 2025