सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- भारत के साथ ट्रेड डील जारी रहेगी
India US trade deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से तगड़ा झटका लगा हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों के बीच हुए युद्ध में अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए मनमर्जी से कई देशों पर भारी-भरकम टैरिफ थोपा था। लेकिन अमेरिकी कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को गलत करार देते हुए तुरंत प्रभाव से सभी देशों पर टैरिफ को घटाकर 10 फीसदी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया सामने आई हैं।
भारत के साथ ट्रेड डील जारी रहेगी: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका ने जिन देशों पर सबसे अधिक टैरिफ लगाया उनमें भारत प्रमुख था। अमेरिका ने सिर्फ इसलिए भारत पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया था कि यहां रूस से तेल खरीदना जारी रखा। हालांकि कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने अपने फैसले से यू टर्न लेते हुए भारत पर टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया और इंडिया यूएस ट्रेड डील पर भी सहमति जताई थी। अब कोर्ट के फैसले के बाद भारत पर लगने वाला ये टैरिफ 18 से घटकर 10 फीसदी रह गया हैं। अब डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं होगा। इंडिया यूएस ट्रेड डील जारी रहेगी।
भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं: डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ''भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं और हम भारत के साथ ट्रेड कर रहे हैं। भारत पहले रूस से तेल खऱीद रहा था। लेकिन अब वह ऐसा नहीं कर रहा है। ट्रंप ने आगे कहा कि ''ट्रंप ने कहा, "कुछ नहीं बदलेगा, वे टैरिफ देंगे, और हम टैरिफ नहीं देंगे। भारत के साथ डील यह है कि वे टैरिफ दें।
टैरिफ को दिया गैरकानूनी करार
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप के टैरिफ को लेकर मामला चल रहा था। अब कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अमेरिका में टैरिफ लगाने का अधिकार वहां की संसद को है। लेकिन ट्रंप ने युद्ध के समय की शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर संसद की सहमति के बिना टैरिफ लगाया है। ऐसे में उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया गया हैं।