US Snowstorm News: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने बरपाया कहर, स्कूल-कॉलेज सब बंद

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-24 04:20 GMT

US Snowstorm News: बीते कई दिनों से अमेरिका के कई राज्य भयंकर बर्फीले तूफान के कहर का सामना कर रहे हैं। इसके चलते अमेरिका में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें करीब दो-दो फ़ीट तक बर्फबारी दिखाई दे रही हैं। सोमवार को उत्तरी अमेरिका में मैरीलैंड से लेकर मेन तक जबरदस्त बर्फबारी देखी गई। इससे पूरे इलाके में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया हैं।

स्कूल-कॉलेज सब बंद

पिछले कुछ दिनों बर्फीले तूफ़ान ने अमेरिका के कई राज्य में कहर बरपाया हैं। फिलहाल इन इलाकों में बिजनेस पूरी तरह ठप हो गया हैं, जबकि स्कूल-कॉलेज सब बंद नज़र आ रहे हैं। इस तूफ़ान के कारण सोमवार को अमेरिका आने-जाने वाली 5,600 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं और मंगलवार की 2,000 और फ्लाइट्स रोक दी गईं।

ममदानी ने आपातकाल की घोषणा कर दी

भीषण चक्रवात के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो जाने के कारण महापौर ज़ोहरान ममदानी ने आपातकाल की घोषणा कर दी, जिसके चलते उन्होंने शहर में पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगा दिया और सभी सार्वजनिक स्कूलों को बंद कर दिया ताकि असाधारण रूप से कम बर्फबारी की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा की जा सके।

Tags:    

Similar News