अमेरिका-ईरान में जंग की आहट!, अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो करेंगे इजरायल दौरा

US Iran Nuclear Talks: पिछले कुछ महीनों से अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ा हुआ है। अमेरिका ईरान में तख्तापलट चाहता है। जबकि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने भी अमेरिका को चेतावनी दी है।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-19 04:08 GMT

US Iran Nuclear Talks: पिछले कुछ महीनों से अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ा हुआ है। अमेरिका ईरान में तख्तापलट चाहता है। जबकि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने भी अमेरिका को चेतावनी दी है। खामेनेई ने अमेरिकी युद्धपोतों को तबाह करने की धमकी दी है। लेकिन दूसरी तरफ एक रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर चुका है।

अमेरिका-ईरान में जंग की आहट!

अमेरिका-ईरान में जंग की आहट तेज होती दिख रही है। इन दोनों देशों के बिच बढ़ते तनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। हाल ही में रशिया टु़डे ने अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि ''अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई के विकल्पों पर विस्तृत ब्रिफिंग दी गई है। यह ब्रिफिंग व्हाइट हाउस और पेंटागन द्वारा तैयार की गई है।''

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो करेंगे इजरायल दौरा

अमेरिका-ईरान में जंग की खबरों के बीच अब एक और बात की जानकारी मिल रही है कि अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो 28 फरवरी को इजरायल दौरा करेंगे। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो की इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मुलाकात होगी। बताया जा रहा है कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ईजरायल जाने वाले हैं। वह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता के बारे में जानकारी देंगे। 

Tags:    

Similar News