भारत और पाकिस्तान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा, जानें अब क्या कहा..?

Donald Trump claims: भारत और पाकिस्तान युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई दावे कर चुके हैं। अब एक बार फिर उन्होंने एक युद्ध विराम को लेकर एक नया दावा कर दिया हैं।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-20 04:58 GMT

Donald Trump claims: भारत और पाकिस्तान युद्ध को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई दावे कर चुके हैं। अब एक बार फिर उन्होंने एक युद्ध विराम को लेकर एक नया दावा कर दिया हैं। बता दें गाजा के लिए बनाई गई शांति बोर्ड कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने कई देशों के बीच चल रहे युद्ध को रुकवाया हैं। इसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान युद्ध का जिक्र भी फिर से किया हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का नया दावा

गाजा के लिए बनाई गई शांति बोर्ड कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान युद्ध को लेकर कहा कि ''भारत-पाकिस्तान युद्ध में 11 लड़ाकू विमान गिरे थे, जब दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ा तो मैंने दोनों देशों को 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, जिसके बाद लड़ाई रुकी।''

200 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा: डोनाल्ड ट्रंप

भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर एक और दावा करते हुए ट्रंप ने कहा कि ''मैंने कहा, अगर तुम लड़ोगे, तो मैं दोनों देशों पर 200 प्रतिशत टैरिफ लगाऊंगा। वे दोनों लड़ना चाहते थे, लेकिन जब बहुत सारा पैसा खोने की बात आई, तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हम लड़ना नहीं चाहते...11 जेट मार गिराए गए। बहुत महंगे जेट।"

Tags:    

Similar News