स्टेट ऑफ द यूनियन के कार्यक्रम में ट्रंप का बयान, 12 महीने में वो कर दिया जो पहले कभी नहीं हुआ

US President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से दूसरी बार अमेरिका की कमान संभाली है वो अक्सर चर्चा में ही रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति पदभार किए हुए डोनाल्ड ट्रंप को 12 महीने बीत गए हैं

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-25 04:41 GMT

US President Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से दूसरी बार अमेरिका की कमान संभाली है वो अक्सर चर्चा में ही रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति पदभार किए हुए डोनाल्ड ट्रंप को 12 महीने बीत गए हैं, ऐसे में अपने एक साल के कार्यों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि ''हमने 12 महीने में सदियों का बदलाव कर दिया है, जो आज से पहले कोई नहीं कर पाया।

यह अमेरिका का गोल्डन एज: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। इस बार उन्होंने खुद की तारीफ़ करते हुए कहा कि ''यह अमेरिका का गोल्डन एज हैं। जब मैंने 12 महीने पहले इस चैंबर में बात की थी, तो मुझे एक ऐसा देश विरासत में मिला था जो संकट में था, जिसकी इकॉनमी रुकी हुई थी, महंगाई रिकॉर्ड लेवल पर थी। लेकिन अब हमने 12 महीने में सदियों का बदलाव कर दिया है, जो आज से पहले कोई नहीं कर पाया।''

इसके आगे उन्होंने कहा कि ''बॉर्डर पूरी तरह खुला था, मिलिट्री और पुलिस में भर्ती बहुत खराब थी, देश में क्राइम बहुत ज़्यादा था और पूरी दुनिया में जंग और अफ़रा-तफ़री मची हुई थी, लेकिन सिर्फ़ एक साल बाद आज रात मैं पूरे सम्मान और गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमने ऐसा बदलाव किया है जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा और यह सदियों का बदलाव है। यह सच में सदियों का बदलाव है।"

अब हम दुनिया में सबसे गर्म देश: ट्रंप

स्टेट ऑफ़ द यूनियन-2026 में बोलते हुए कहा कि ''कुछ समय पहले हम एक मृत देश थे। अब हम दुनिया में सबसे गर्म देश हैं। पिछली सरकार के चार लंबे वर्षों में अमेरिका में 1 ट्रिलियन डॉलर से भी कम नया निवेश आया। जबकि पिछले 12 महीनों में मैंने दुनिया भर से 18 ट्रिलियन डॉलर से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धताएं हासिल की हैं। सोचिए, चार सालों में 1 ट्रिलियन से कम बनाम एक साल में 18 ट्रिलियन से अधिक।''

Tags:    

Similar News