रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यूक्रेन से जंग पर बड़ा बयान, अपने सैनिकों को दिया आश्वासन

Russia Ukraine War: पिछले चार साल से रूस और यूक्रेन में जंग जारी हैं। इस दौरान दोनों देशों की तरफ से कार्रवाई हुई हैं। बीते चार साल में कई बार दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-24 04:08 GMT

Russia Ukraine War: पिछले चार साल से रूस और यूक्रेन में जंग जारी हैं। इस दौरान दोनों देशों की तरफ से कार्रवाई हुई हैं। बीते चार साल में कई बार दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर अमेरिका की मध्यस्था में बैठक भी हुई हैं, लेकिन फिलहाल युद्ध विराम को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। वैसे आज का दिन यानी 23 फरवरी रूस के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता हैं। 23 फरवरी को रूस में परंपरागत रूप से पितृभूमि रक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पुतिन का यूक्रेन से जंग पर बड़ा बयान

रूस में 23 फरवरी की तारीख को परंपरागत रूप से सोवियत सेना और नौसेना दिवस की निरंतरता के रूप में पितृभूमि रक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से जंग पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ''रूस अपने भविष्य, स्वतंत्रता, सच्चाई और न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहा है। इस संघर्ष में आगे की पंक्ति पर अत्यंत मजबूत, साहसी और निस्वार्थ लोग खड़े हैं।''

अपने सैनिकों को दिया आश्वासन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस दौरान अपने सैनिकों को आश्वासन दिया और कहा कि ''बदलती वैश्विक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, विशेष अभियान से प्राप्त युद्ध अनुभव का उपयोग करते हुए, रूसी उद्योग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी कंपनियों की क्षमता पर भरोसा करते हुए, सेना और नौसेना को मजबूत करने के बड़े पैमाने पर प्रयास जारी रखेगा।''

Tags:    

Similar News