ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव, भारतीय दूतावास ने नागरिकों से ईरान छोड़ने की अपील की
Iran US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी हद तक बढ़ चुका है। एक तरफ जहां अमेरिका चाहता है कि ईरान उसकी बातों पर सहमति जताए, जबकि दूसरी तरफ ईरान अमेरिका: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी हद तक बढ़ चुका है। एक तरफ जहां अमेरिका चाहता है कि ईरान उसकी बातों पर सहमति जताए, जबकि दूसरी तरफ ईरान अमेरिका
Iran US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी हद तक बढ़ चुका है। एक तरफ जहां अमेरिका चाहता है कि ईरान उसकी बातों पर सहमति जताए, जबकि दूसरी तरफ ईरान अमेरिका के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। पिछले कुछ दिनों से ईरान से सटे इलाकों में अमेरिका सेना ने अपनी गतिविधि को काफी बढ़ा दी है, इससे संकेत मिल रहे है कि अमेरिका सेना कभी भी अपनी कार्रवाई को अंजाम दे सकती है। इसको देखते हुए भारतीय दूतावास ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
भारतीय दूतावास ने की नागरिकों से अपील
अमेरिकी सेना की ईरान के पास लगातार बढ़ती तैनाती के बाद अब तनाव बढ़ता नज़र आ रहा है। ऐसे में भारतीय दूतावास ने जनवरी के बाद अब फिर अपने नागरिकों से अपील की है। बता दें ईरान में भारतीय दूतावास ने देश में मौजूद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है।
अमेरिकी शर्तों को नहीं मानेगा ईरान..?
पिछले काफी समय से अमेरिका ईरान के खिलाफ दबाव की रणनीति बना रहा है। अमेरिका की शर्तों को ईरान शायद ही मंज़ूर करें, क्योंकि अमेरिका की शर्तों के मुताबिक ईरान को अपने यूरेनियम इनरिचमेंट को ख़त्म करना और बैलेस्टिक मिसाइलों की मारक क्षमता को कम करना शामिल है। ईरान के मुताबिक अगर ऐसा हुआ तो फिर इसराइल ईरान के लिए खतरा बन सकता है।
ट्रंप ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी देते हुए कहा कि ''अमेरिका एक मजबूत परमाणु समझौता ईरान के साथ करना चाहता है और मिडिल ईस्ट की भलाई इसी में है कि ईरान शांतिपूर्वक समझौता करने के लिए राजी हो जाए। ईरान को पूरे मिडिल ईस्ट के अस्तित्व को खतरे में डालने का कोई हक नहीं है। लेकिन अगर ईरान ने अगले 10 दिन में समझौता नहीं किया तो अमेरिका को एक कदम आगे बढ़ाना होगा।