Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, 19 लोगों की मौत

Pakistan Airstrike Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि उसने अफगानिस्तान में आतंकी कैंप को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-22 04:24 GMT

Pakistan Airstrike Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पाकिस्तान की सेना ने दावा किया है कि उसने अफगानिस्तान में आतंकी कैंप को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान की तरफ से की गई इस एयरस्ट्राइक 19 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने आतंकी कैंपों को निशाना बनाया, जबकि अफगान तालिबान ने इसे नागरिक ठिकानों पर हमला बताया।

तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी

पिछले काफी समय से इन दोनों देश के संबंध काफी बिगड़े हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान ने आतंकी कैंपों का हवाला देते हुए अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर दी। पाकिस्तान की तरफ से की गई इस एयरस्ट्राइक में मदरसा और आम लोगों के घरों को भी निशाना बनाया गया हैं। अब इस हमले के जवाब में तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने किया पोस्ट

बता दें पाकिस्तान के पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पोस्ट करते हुए लिखा कि ''पाकिस्तानी सेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उससे जुड़े संगठनों के सात ठिकानों पर खुफिया जानकारी के आधार पर चुनिंदा अभियान चलाए हैं।

काबुल और कंधार में आपात बैठकें जारी

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद तालिबान सरकार ने काबुल और कंधार में आपात बैठकें बुलाई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान भी इस हमले के बाद पाकिस्तान से बदला लेने की कार्रवाई कर सकता हैं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने इस हमले के बाद कहा कि ''देश की संप्रभुता पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। आम लोगों पर हमला सहा नहीं जाएगा।''  

Tags:    

Similar News