ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला! अमेरिका में हेल्थ डिपार्टमेंट में बड़ी छंटनी, 10000 कर्मचारियों की गई नौकरी
अमेरिका के हेल्थ डिपार्टमेंट में बड़ा बदलाव, 10,000 कर्मचारियों की नौकरी गई। ट्रंप प्रशासन का दावा- विभाग को प्रभावी और आधुनिक बनाया जा रहा है।
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के दौरान एक और बड़े बदलाव की तैयारी हो रही है। इस बार असर स्वास्थ्य विभाग पर पड़ेगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज सेक्रेटरी रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने कहा है कि वे अपने विभाग का साइज छोटा करने जा रहे हैं। इससे करीब 10,000 लोगों की नौकरियां खत्म हो जाएंगी और कई रीजनल ऑफिस भी बंद कर दिए जाएंगे। पहले हेल्थ डिपार्टमेंट में कुल 82,000 कर्मचारी थे, लेकिन इस बदलाव और पहले हुए वॉलंटरी डिपार्चर्स (यानी जो लोग पहले ही नौकरी छोड़ चुके हैं) के बाद संख्या घटकर 62,000 रह जाएगी। वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) के मुताबिक, जिन कर्मचारियों की छंटनी हो रही है, वे बीमारी के प्रकोप से निपटने, नई दवाओं की मंजूरी देने और गरीब अमेरिकियों को बीमा उपलब्ध कराने जैसे अहम कामों से जुड़े थे।