Rinku Singh Father Death: रिंकू सिंह के पिता के निधन पर इन दिग्गजों ने जताया शोक
Rinku Singh Father Death: टीम इंडिया के उभरते सितारे रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। वह काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।
Rinku Singh Father Death: टीम इंडिया के उभरते सितारे रिंकू सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। वह काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। हाल ही में अपने पिता की ज्यादा तबियत बिगड़ने पर रिंकू सिंह को टी-20 विश्वकप से बीच में अचानक घर लौटना पड़ा था। रिंकू के पिता का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में किया गया है। उनके निधन से पूरे क्रिकेट जगत में शोक फैल गया है।
युवराज सिंह ने जताया दुख
भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे युवराज सिंह ने भी रिंकू सिंह के पिता के निधन पर दुख जताया है। युवराज सिंह ने कहा- रिंकू के पिता के निधन की दिल दहला देने वाली खबर। ऐसे क्षणों में, कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं लगता। इस कठिन समय में आपके और आपके परिवार के साथ एकजुटता से खड़ा हूं। आपके आस-पास जो प्यार है, उसमें आपको शक्ति और साहस मिले।"
विराट कोहली ने जताया दुख
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करते हुए लिखा है, 'रिंकू सिंह के पिता के देहांत की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. इस कठिन समय में मेरी दिल से संवेदनाएं और प्रार्थनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं. मुश्किल परिस्थिति में आशा है आपको उनकी अमर आत्मा से हमेशा शक्ति मिलेगी. ओम शांति.'
हरभजन सिंह ने भी जताया दुख
हरभजन सिंह ने कहा- "रिंकू सिंह के पिता श्री खानचंद सिंह जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। रिंकू और उनके परिवार के लिए यह विशेष रूप से कठिन समय होगा, भले ही वह टी20 विश्व कप के दौरान अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। मेरे प्रार्थनाएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को शक्ति और साहस प्रदान करें।"