Share Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उसके बाद से शेयर बाजार में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा था। गुरूवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ ओपन हुआ। बुधवार को भारतीय आयात पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान की घोषणा के बाद से ही निवेशकों में चिंता बढ़ गई थी।
भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
भारतीय शेयर बाजार में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने का असर दिखने लगा है। इसकी घोषणा के अगले दिन यानी शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। टाटा मोटर्स, रिलायंस और भारती एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है। बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 594.99 अंक गिरकर 80,882.18 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 139.75 अंक की गिरावट के साथ 24,644.65 पर ट्रेड कर रहा है।Nifty down 0.6%, Sensex lost 500 pts in opening amid 25% US tariff, Experts say impact is short term Read @ANI Story | https://t.co/cDDglh0Hv4#Nifty #Sensex pic.twitter.com/FTLRCTNZlj
— ANI Digital (@ani_digital) July 31, 2025