बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का हुआ एलान, किस राज्य में कब वोटिंग, कब आएगा रिजल्ट?

Assembly Elections 2026: चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च) को शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान कर दिया।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-15 11:19 GMT

Assembly Elections 2026: चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च) को शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान कर दिया। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त इस बाबत प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी। असम में 126, केरल में 140, पुडुचेरी में 30, तमिलनाडु में 234 और पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है।

5 राज्यों में चुनाव तारीखों का हुआ एलान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 17.4 करोड़ मतदाता भाग लेंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल का 23 मई, तमिलनाडु का 10 मई, पश्चिम बंगाल का 7 मई और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान, मतगणना 4 मई को कराने का एलान किया है।

पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Election 2026 Full Schedule)

- पश्चिम बंगाल में दो चरण में होंगे चुनाव

- पहले चरण के वोटिंग की तारीख- 23 अप्रैल 2026

- दूसरे चरण के वोटिंग की तारीख- 29 अप्रैल 2026

- पश्चिम बंगाल में परिणाम- 4 मई 2026

असम (Assam Assembly Election 2026 Full Schedule)

- असम में एक चरण में होने चुनाव

- वोटिंग की तारीख- 9 अप्रैल 2026

- असम में परिणाम- 4 मई 2026

तमिलनाडु (Tamil Nadu Assembly Election 2026 Full Schedule)

- तमिलनाडु में एक चरण में होगा मतदान

- वोटिंग की तारीख- 23 अप्रैल 2026

- तमिलनाडु में चुनाव परिणाम- 4 मई 2026

केरल (Kerala Assembly Election 2026 Full Schedule)

- केरल में एक चरण में होगा चुनाव

- वोटिंग की तारीख- 9 अप्रैल 2026

- केरल में परिणाम- 4 मई 2026

पुडुचेरी (Puducherry Assembly Election 2026 Full Schedule)

- चरण- 1

-वोटिंग की तारीख- 9 अप्रैल 2026

- परिणाम- 4 मई 2026

Tags:    

Similar News