आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का स्क्वाड और मैचों का शेड्यूल देखें सिर्फ एक क्लिक पर...

IPL 2026 GT Full Schedule: आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। गुजरात टाइटंस की टीम शुभमन गिल की कप्तानी में इस बार अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-13 10:25 GMT

IPL 2026 GT Full Schedule: आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। गुजरात टाइटंस की टीम शुभमन गिल की कप्तानी में इस बार अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार है। गुजरात टाइटंस का आईपीएल के 19वें सीजन में पहला मुकाबला पंजाब के खिलाफ होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 31 मार्च को खेला जाना है। चलिए जानते हैं गुजरात टाइटंस का स्क्वाड और मैचों का शेड्यूल...

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात दिखाएगी दम

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम शुभमन गिल की कप्तानी में खिताब जीतने का पूरा प्रयास करेगी। गुजरात टाइटंस की टीम में इस बार बल्लेबाज़ी में कप्तान गिल के अलावा साई सुदर्शन, जोस बटलर, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया और शाहरुख खान जैसे स्टार खिलाड़ियों पर जिम्मा रहेगा। गुजरात की टीम बल्लेबाज़ी से ज्यादा गेंदबाज़ी में मजबूत नज़र आ रही है। राशिद खान मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा और जेसन होल्डर जैसे खतरनाक गेंदबाज़ टीम में शामिल है।

गुजरात टाइटंस के मैचों का पूरा शेड्यूल (पहले 20 मैचों का)

पहला मुकाबला- पंजाब बनाम गुजरात, 31 मार्च, (चंडीगढ़)

दूसरा मुकाबला- गुजरात बनाम राजस्थान, 4 अप्रैल, (अहमदाबाद)

तीसरा मुकाबला- दिल्ली बनाम गुजरात, 8 अप्रैल, (दिल्ली)

चौथा मुकाबला- लखनऊ बनाम गुजरात, 12 अप्रैल, (लखनऊ)

गुजरात टाइटंस का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बरार, अरशद खान, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, मानव सुथार, अनुज रावत (विकेटकीपर), पृथ्वी राज।

Tags:    

Similar News