साउथ अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का होगा आगाज, 15 मार्च को पहला मुकाबला

NZ vs SA 1st T20: टी-20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद न्यूज़ीलैंड और अफ्रीका की टीम खिताब जीतने से वंचित रह गई।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-14 12:39 GMT

NZ vs SA 1st T20: टी-20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद न्यूज़ीलैंड और अफ्रीका की टीम खिताब जीतने से वंचित रह गई। लेकिन अब उसको पीछे छोड़ते हुए दोनों टीमें एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने होगी। साउथ अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का 15 मार्च से आगाज होने जा रहा हैं। इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम न्‍यूजीलैंड के दौरे पर पहुंच चुकी है।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकार्ड्स

एक बार फिर क्रिकेट फैंस के सामने टी-20 विश्वकप की याद ताजा होगी। क्रिकेट के मैदान पर खासकर टी-20 क्रिकेट में जब न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होती हैं तो जोरदार टक्कर देखने को मिलती हैं। अगर बात करें दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकार्ड्स की तो टी-20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 20 मैचों में भिड़ंत हुई। इसमें न्यूजीलैंड ने 8 मैच जीते जबकि दक्षिण अफ्रीका 12 मैचों में विजयी हुई।

इस मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल:

न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला रविवार, 15 मार्च को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा। अगर इस मुकाबले के शुरू होने के समय की बात करें तो भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे होगा। जबकि टॉस का समय 11:15 बजे का होगा। इस टी-20 सीरीज का भारत में लाइव टेलीकास्ट होगा। क्रिकेट फैंस भारत में टीवी पर सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड और सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

सेमीफाइनल की हार का बदला..?

बता दें न्यूज़ीलैंड की टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मैच में बुरी तरह हराया था। उस हार से अफ्रीका का खिताब जीतने का सपना टूट गया था। ऐसे में इस टी-20 सीरीज में कीवी टीम से अफ्रीका अपना हिसाब चुकता करना चाहेगी। दूसरी तरफ कीवी टीम अपने होम ग्राउंड पर आत्मविश्वास के साथ सीरीज का जीत से आगाज करना चाहेगी। सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में न्यूजीलैंड टीम की कमान मिचेल सैंटनर संभालेंगे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जोरजी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, गेराल्ड कोट्जी, ओटनेल बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामला

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची

Tags:    

Similar News