सोने-चांदी में फिर बड़ी गिरावट, चांदी 5 हज़ार सस्ती, सोने 1300 रूपये लुढ़का

Gold Silver Price Today: एक तरफ जहां इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में तेजी देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार और सोने-चांदी की रेट में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-16 04:05 GMT

Gold Silver Price Today: एक तरफ जहां इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के दामों में तेजी देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ शेयर बाजार और सोने-चांदी की रेट में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को एक बार फिर सोने-चांदी की रेट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

चांदी 5 हज़ार सस्ती

सोमवार को MCX पर सोने-चांदी की रेट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कारोबार सप्ताह के पहले दिन एक बार फिर इन कीमती धातुओं की रेट में काफी कमी देखने को मिली। सोमवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही चांदी में करीब 5 हज़ार रूपये की गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल एक किलो चांदी के भाव 2,59,000 से घटकर 2,54,000 लाख रुपए तक पहुंच गए हैं। इससे कुछ दिन पहले चांदी के भाव 2.77 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए थे।

सोने 1300 रूपये लुढ़का

चांदी के भाव के साथ सोने के भाव में भी काफी गिरावट देखने को मिली है। सोने में सोमवार को मार्केट खुलने के साथ ही करीब 1300 रूपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल 10 ग्राम सोने के भाव की बात करें तो सराफा बाजार में अब 24K सोने के भाव 1.57 लाख रूपये के करीब चल रहे हैं। बता दें सोने-चांदी के भाव ग्लोबल मार्केट के आधार पर बढ़ते और घटते हैं। ऐसे में ईरान-अमेरिका जंग के बीच ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी के भाव में काफी गिरावट देखने को मिली हैं।

ग्लोबल मार्केट में घटी मांग

बता दें इस समय पूरे विश्व में इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध का असर देखने को मिल रहा है। एक तरफ दुनिया में तेल और गैस की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता के चलते सोने-चांदी की मांग में काफी गिरावट आई है। इसके चलते पिछले कुछ दिनों में इन कीमती धातुओं की रेट में लगातार गिरावट हो रही है।  

Tags:    

Similar News