सोनम वांगचुक को लेकर बड़ा फैसला, गृह मंत्रालय ने की हिरासत रद्द

Sonam Wangchuk News: पिछले साल लेह में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया था। उनको राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत राजस्थान की जोधपुर जेल में रखा गया।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-14 07:17 GMT

Sonam Wangchuk News: पिछले साल लेह में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया गया था। उनको राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत राजस्थान की जोधपुर जेल में रखा गया। विपक्ष ने उस समय इस फैसले पर आपत्ति भी जताई थी। लेकिन अब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को गृह मंत्रालय की तरफ से बड़ी राहत मिली है। गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत तत्काल प्रभाव से रद कर दी है।

170 दिन बाद होंगे रिहा

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) हटा दिया गया है। लेह हिंसा के बाद सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया था। 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत वांगचुक को जोधपुर जेल में भेजा गया था। अब 170 दिनों के बाद उनकी रिहाई होगी।

किस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे वांगचुक..?

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष ने भी सरकार को घेरा था। लेकिन अब उनकी रिहाई होने जा रही है। बता दें पिछले साल लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर वांगचुक आंदोलन कर रहे थे। हालांकि वह आंदोलन फिर हिंसक घटनाओं में बदल गया था, जिसके बाद वांगचुक की गिरफ्तारी हुई थी।  

Tags:    

Similar News