Weather Update: आज मिलेगी तेज गर्मी से राहत, यूपी-राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-15 04:51 GMT

Today Weather Update: पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिला हैं। तपती गर्मी से लोगों को काफी परेशानियां होने लगी थी। राजस्थान और यूपी में कई जगह हीटवेव जैसे हालात बने हुए थे। लेकिन अब लोगों के लिए राहत भरी खबर हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल यूपी-राजस्थान सहित कई राज्यों में बारिश होने की संभावना हैं।

यूपी में कई जगह बारिश की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई हैं। शनिवार शाम से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला था। कई जिलों में काले बादल छाए रहे। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ की वजह अगले कुछ दिन बारिश के साथ कई जगह ओले गिर सकते हैं। इससे दिन के तापमान में करीब 3-4 डिग्री तक की गिरावट दिखाई दे सकती हैं। बारिश होने से जहां आमजन को गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन किसानों के लिए थोड़ी मुसीबत बन सकती हैं।

राजस्थान में मौसम हुआ खुशनुमा

पिछले कई दिनों से राजस्थान के अधिकांश जिलों में तेज गर्मी का असर सड़कों पर साफ़ दिखाई दे रहा था। लोगों ने दोपहर के समय घर निकलना कम कर दिया था। लेकिन अब राजस्थान के लोगों को बारिश के चलते तेज गर्मी से अगले कुछ दिनों तक राहत मिलेगी। 15 मार्च को अजमेर, जयपुर और भरतपुर के साथ शेखावाटी क्षेत्र, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में हल्की आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है साथ ही कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।

दिल्ली-NCR में हल्की बारिश

देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं। रविवार सुबह दिल्ली-NCR में काले बदल छाए हुए हैं, सुबह के समय तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई हैं। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होने की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News