चुनाव आयोग की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की हो सकती है घोषणा
Election Commission News: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।
Election Commission News: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर आज चुनाव आयोग शाम को बड़ी प्रेस वार्ता करेगा। कयास लगाए जा रहे है कि चुनाव आयोग की तरफ से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के पूरे कार्यक्रम और तारीखों की घोषणा हो सकती है।
राजनीतिक दलों ने इस प्रेस वार्ता पर बनाई नज़र
चुनाव आयोग की तरफ से होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सभी राजनीतिक दलों ने नज़र बना रखी है। माना जा रहा है कि इस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव आयोग पांचों राज्यों के चुनावी कार्यक्रम को विस्तार से बता सकता है। किस राज्य में कब चुनाव होंगे..? कितने चरणों में चुनाव कराए जाएंगे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चुनाव आयोग जानकारी दे सकता है।
पश्चिम बंगाल में 3-4 चरण में हो सकते है चुनाव
बता दें चुनाव आयोग आज पांचों राज्यों को लेकर अपनी तैयारियों के साथ तारीखों और चरण को लेकर भी एलान कर सकता है। इन पांच राज्यों में सबसे बड़े पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग इस बार 3-4 चरण में चुनाव संपन्न करवा सकता है। जबकि असम में माना जा रहा है कि दो चरणों में सभी टीमों पर चुनाव हो सकते हैं। वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव हो सकते हैं।
शाम 4 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, और व्यापक रूप से यह उम्मीद की जा रही है कि चुनाव आयोग आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पांच मतदान क्षेत्रों में बहुप्रतीक्षित चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। चुनाव तिथियों को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों के बाद यह घोषणा की गई है, और अब सभी का ध्यान नई दिल्ली में चुनाव आयोग की ब्रीफिंग पर केंद्रित है।