द हंड्रेड लीग में सनराइजर्स की टीम में पाकिस्तानी गेंदबाज को किया शामिल, जमकर हो रहा हंगामा

Sunrisers Leeds Abrar Ahmed: आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री पर बैन है। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है।

By :  Surya Soni
Update: 2026-03-13 10:46 GMT

Sunrisers Leeds Abrar Ahmed: आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एंट्री पर बैन है। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। बता दें आईपीएल की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इंग्लैंड में खेले जाने वाली द हंड्रेड लीग में सनराइजर्स लीड्स के नाम से एक टीम ले रखी है। द हंड्रेड लीग के लिए गुरुवार को नीलामी हुई तो उसमें पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी टीम में ख़रीदा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट गया।

सनराइजर्स ने दो करोड़ से अधिक में ख़रीदा

बता दें आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। लेकिन इससे पहले द हंड्रेड लीग जमकर सुर्खियां बटोर रही है। सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदा है। बता दें भारतीय राशि की बात करें तो सनराइजर्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को दो करोड़ से अधिक में ख़रीदा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट किए गए। सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की काफी आलोचना हो रही है।

बीसीसीआई का पहला बयान सामने आया

पाकिस्तानी स्पिनर को खरीदने पर सनराइजर्स लीड्स की टीम का सोशल मीडिया पर काफी विरोध हो रहा है। सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड के ऑक्शन में पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा। जैसे ही ये खबर सामने आई तो फिर जमकर हंगामा होने लगा। इसको लेकर बीसीसीआई के सचिव राजीव शुक्ला ने इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि द हंड्रेड में जो कुछ भी हुआ है, वो आईपीएल का मामला नहीं है।

काव्या मारन को ट्रोल कर रहे हैं फैंस

बता दें 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट के ऑक्शन में सनराइज़र्स लीड्स ने पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को शामिल किया तो सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा बरपा। फ़ैंस टीम की ऑनर काव्या मारन को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें इस टूर्नामेंट में रतीय स्वामित्व वाली चार टीमें भी शामिल हैं। इसमें एक नाम सनराइज़र्स लीड्स का है जो काफी चर्चा में बनी हुई है। 

Tags:    

Similar News