बलूच लड़ाकों ने जारी की बंधकों की लिस्ट में पाक का बड़ा अफसर भी शामिल, सेना की हुई फजीहत
पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जफर एक्सप्रेस हाईजैक कर 180 बंधकों की सूची जारी की, जिसमें पाक सेना के मेजर समेत कई अधिकारी शामिल हैं।
पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा जफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने के बाद उन्होंने 180 बंधकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में पाक सेना के एक मेजर रैंक के अधिकारी का नाम भी शामिल है, जिससे पाकिस्तानी सेना की काफी किरकिरी हो रही है। BLA के अनुसार, जफर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे अधिकतर सैनिक इकॉनोमी बर्थ में सफर कर रहे थे। वहीं, थर्ड एसी बोगी में एक मेजर रैंक के अधिकारी अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे। लड़ाकों ने इन्हें भी बंधक बना लिया। पकड़े गए मेजर का नाम एम अहसान जाविद बताया जा रहा है। बीएलए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मेजर रैंक के अधिकारी एसी स्लीपर बर्थ में यात्रा कर रहे थे, जबकि 6 अफसर एसी स्टैंडर्ड बोगी में थे। बाकी सभी जवान इकोनॉमी बर्थ में सफर कर रहे थे। जफर एक्सप्रेस एक पैसेंजर ट्रेन है। बीएलए ने जिन सैनिकों को बंदी बनाया है, उनका फोन नंबर भी साझा किया है। इसके साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान सेना के सामने अपनी मांगें रख दी हैं।
बीएलए ने बंदी बनाये पाकिस्तानी सैनिक
⚡️BLA released the list of Pakistan army personnel who were on board the hijacked Jaffar express and are now held as hostages. The hostages include a Pak army major and his wife. pic.twitter.com/mxz9tWxj50
— Raja Muneeb (@RajaMuneeb) March 11, 2025