न्यूयॉर्क की ट्रेन में महिला को जिंदा जलाने वाले की गिरफ्तारी पर मस्क का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर लिखा 'Wow'
अमेरिका के न्यूयॉर्क में महिला को जिंदा जलाने वाली घटना पर एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर बाइडेन सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है WOW।
अमेरिका के न्यूयॉर्क में महिला को जिंदा जलाने वाली घटना पर एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल एलन मस्क ने अमेरिका नाम के एक हैंडल से किए गए ट्वीट को रीट्वीट किया है। जिस पर एलन मस्क ने WOW लिखा है। बता दें कि न्यूयॉर्क की ट्रेन में एक महिला को जिंदा जलाया गया है।
न्यूयॉर्क में महिला को जिंदा जलाया
अमेरिका के न्यूयॉर्क में बीते रविवार की सुबह एक दिल को दहला देने वाली घटना हुई है। दरअसल एक व्यक्ति ने न्यूयॉर्क एक कोनी आइलैंड-स्टिलवेल एवेन्यू स्टेशन सबवे ट्रेन में एक महिला को जिंदा जला दिया है। घटना के समय महिला ट्रेन में ही बैठी थी, उसी समय एक व्यक्ति ने अपने लाइटर से उसके कपड़े में आग लगा दी है। इस घटना के बाद अमेरिकी पुलिस ने ग्वाटेमा ला के एक प्रवासी सबेस्टियन जैपेटा को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी अवैध प्रवासी
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सबेस्टियन जैपेटा अवैध तरीके से अमेरिका में घुसा था। वह 2018 में एरिजोना के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था, हालांकि अभी तक पुलिस के पास उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।— Elon Musk (@elonmusk) December 23, 2024