दुनिया में पहली बार के अजीबों-गरीब Sperm Race होने वाली है, जिसे लाइव टेलीकास्ट भी किया जायेगा
अमेरिका में एक अनोखा इवेंट होने वाला है, जिसमें दो असली शुक्राणु एक माइक्रो ट्रैक पर दौड़ लगाएंगे, लाइव कमेंट्री और सट्टे के साथ।
दुनिया की पहली "स्पर्म रेस" 2025 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस शहर में होने जा रही है। ये अनोखी रेस 25 अप्रैल को हॉलीवुड पैलेडियम में होगी। खास बात ये है कि इस रेस में इंसानों के दो असली शुक्राणु हिस्सा लेंगे। रेस के लिए एक 20 सेंटीमीटर लंबा माइक्रोस्कोपिक ट्रैक तैयार किया गया है, जो बिल्कुल महिला की प्रजनन प्रणाली जैसा दिखता है। इस इवेंट का मकसद सिर्फ मस्ती या अजीबोगरीब चीजें दिखाना नहीं है, बल्कि एक गंभीर मुद्दे को सामने लाना है। दरअसल, पिछले 50 सालों में पुरुषों की फर्टिलिटी यानी प्रजनन क्षमता में बड़ी गिरावट आई है। रिसर्च के मुताबिक, स्पर्म काउंट में 50% से ज्यादा की कमी देखी गई है। अब इस स्पर्म रेस के जरिए उसी मुद्दे पर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश की जा रही है।