RBI ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, जानें लोन की ब्याज दरें कितनी होगी प्रभावित..?
RBI ने शुक्रवार को रेपो रेट को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस बार रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करने की घोषणा की है।
RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को रेपो रेट को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस बार रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करने की घोषणा की है। एक बार फिर रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर बरक़रार रहेगी। अब भारतीय रिजर्व बैंक के इस निर्णय के बाद लोन की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा।
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने क्या कहा..?
बता दें शुक्रवार को हुई मीटिंग में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया है। ऐसे में लोन धारकों को ब्याज दरों में कोई छूट नहीं मिलेगी। इस फैसले की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर कि ''भारत की इकोनॉमी और ग्रोथ अभी मजबूत स्थिति में है। आरबीआई ने बताया कि देश की रियल जीडीपी ग्रोथ 7.4 प्रतिशत की राह पर है।''
भारत में महंगाई पूरी तरह से कंट्रोल: आरबीआई गवर्नर
एमपीसी बैठक के फैसले की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ''मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में रेपो रेट को नहीं बदलने का फैसला किया है। इसके अलावा महंगाई दर को लेकर कहा कि ''भारत में महंगाई पूरी तरह से कंट्रोल है। महंगाई दर आरबीआई के सीमा से नीचे बना हुआ है। महंगाई दर 4 फीसदी के आसपास बना हुआ है।
शेयर बाजार में गिरावट
दो दिन पहले अमेरिका से ट्रेड डील की घोषणा से शेयर बाजार गुलज़ार हो गया था। लेकिन अब आरबीआई के रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने की घोषणा के साथ ही शेयर बाजार भी काफी प्रभावित हुआ है। कारोबार सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 340 अंक टूटकर 83000 के नीचे आ गया, जबकि निफ्टी 150 अंक गिरकर 25500 के नीचे पहुंच गया।