भारतीय शेयर बाजार पर ट्रेड डील का बड़ा असर, सेंसेक्स ने लगाई 2400 अंक की छलांग

सोमवार देर रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर हुई बातचीत करते हुए भारत से आयात पर लगने वाले टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है।

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-03 04:33 GMT

US India Trade Deal: भारतीय बाजार में अमेरिका-भारत ट्रेड डील का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। सोमवार देर रात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर हुई बातचीत करते हुए भारत से आयात पर लगने वाले टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस एलान के बाद भारतीय बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिली है।

सेंसेक्स ने लगाई 2400 अंक की छलांग

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लागू टैरिफ घटाकर 18% करने का ऐलान किया। इसका असर भारतीय बाजार में देखने को मिला है। मंगलवार को सेंसेक्स खुलते ही 2400 अंक से ज्यादा चढ़ गया, तो वहीं निफ्टी इंडेक्स भी 700 अंक का बड़ा उछाल देखने को मिला। शेयर बाजार में ओपनिंग के साथ ही कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। अडानी पोर्ट का शेयर 7 फीसदी से ज्यादा उछल गया।

सोने-चांदी के दामों में बड़ी तेजी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ घटाने के एलान के साथ भारतीय बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। पिछले तीन दिन सोने-चांदी में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की जा रही थी अब वो गिरावट भी थम गई। मंगलवार को सोने-चांदी के दामों में बड़ी तेजी दिखाई दे रही है। एमसीएक्स पर एक किलो चांदी की कीमत में 20 हज़ार की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जबकि सोना भी 5500 रुपये महंगा होकर 1,49,485 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

आधी रात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एलान

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत की। इसके बाद उन्होंने भारत पर लगने वाले 50% अमेरिकी टैरिफ को घटाकर 18% करने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझौते का स्वागत किया है और ट्रंप के साथ अपनी बातचीत को "शानदार" बताया। इस घोषणा के साथ ही मंगलवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1.2% की तेजी लेकर 90.40 पर खुला।

Tags:    

Similar News