जब विराट कोहली छूने लगे अक्षर पटेल के पैर, ऐसा देख क्रिकेट फैंस रह गए दंग
बता दें क्रिकेट के मैदान पर विराट कोहली हमेशा अपने मस्ती भरे अंदाज़ में नज़र आते हैं।
Virat Kohli News: चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का जीत का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 44 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाज़ों ने जीत में बाद योगदान दिया। लेकिन इस मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या देखने को मिला, जिसको देखकर क्रिकेट फैंस हैरान रह गए। बता दें एक पल ऐसा आया जब विराट कोहली (Virat Kohli News) अक्षर पटेल के पैर छूने लगे। इस मजेदार घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कोहली छूने लगे अक्षर पटेल के पैर
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इस मैच में एक समय कीवी टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी। कीवी बल्लेबाज़ केन विलियम्सन 80 से ज्यादा रन बनाकर भारत की जीत के लिए बड़ा खतरा बने हुए थे। तभी कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद को अक्षर पटेल को सौंपा। पहले बल्लेबाज़ी में और फिर फील्डिंग के दौरान एक दमदार कैच लेने वाले पटेल ने इस मैच में विलियम्सन को स्टंप आउट किया। इसके बाद विराट कोहली तो सीधा अक्षर पटेल की ओर भागे और उनका पैर छूने लगे।Kohli touching Axar feet after he got Williamson out 🤩😭 The big moment ...🇮🇳#IndiaVsNewZealand#INDvsNZ #iccchampionstrophy2025 #ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/2iQCZlqg6C
— Radha Parmar (@Radhaparmar013) March 2, 2025