कनाडा के पूर्व कप्तान ने क्रिकेट को कहा अलविदा, जानें कैसा रहा उनका करियर
Navneet Dhaliwal Retirement: टी-20 विश्वकप में सुपर-8 के लिए अब तक सात टीमों ने अपना स्थान पक्का कर लिया हैं। जबकि बाकी की टीमें पहले राउंड से ही बाहर हो गई।
Navneet Dhaliwal Retirement: टी-20 विश्वकप में सुपर-8 के लिए अब तक सात टीमों ने अपना स्थान पक्का कर लिया हैं। जबकि बाकी की टीमें पहले राउंड से ही बाहर हो गई। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-डी में शामिल कनाडा की टीम गुरुवार को अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलने उतरेगी। पहले तीन मैचों में हार के साथ कनाडा की टीम का सफर भी खत्म हो गया। अब आखिरी मैच से पहले कनाडा की टीम को बड़ा झटका लगा हैं। टीम के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
अफगानिस्तान के खिलाफ होगा आखिरी मैच
बता दें कनाडा की टीम से खेलने वाले भारतीय मूल के नवनीत धालीवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया हैं। इस विश्वकप में उनका प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए। इस मैच में मिली हार के साथ कनाडा की सुपर-8 की संभावना पूरी तरह खत्म हो गई। इसके बाद उन्होंने बता दिया कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड कप और अगला मैच उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा।
जानें कैसा रहा उनका करियर
कनाडा के बल्लेबाज़ नवनीत धालीवाल का जन्म चंडीगढ़ में हुआ। इसके बाद उनका परिवार कनाडा शिफ्ट हो गया। यहीं से उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। वो टी-20 क्रिकेट में कनाडा की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने हुए हैं। नवनीत धालीवाल ने 48 टी-20 मैचों की 46 पारियों में उन्होंने 32 के औसत और 130 के स्ट्राइक रेट से 1305 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं।