ट्रंप की नीतिया भारत के लिए लाभदायक, टैरिफ को लेकर कोई हैरानी नहीं: जयशंकर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यह अप्रत्याशित नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वह भारत समेत कई देशों पर जवाबी टैरिफ (Reciprocal Tariff) लगाने वाले हैं। उनके इस फैसले पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने प्रतिक्रिया दी है। लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान जयशंकर ने कहा कि अमेरिका की विदेश नीति में जो बदलाव हो रहे हैं, वे अप्रत्याशित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिकी राष्ट्रपति जिस तरह के कदम उठा रहे हैं, उसकी पहले से ही उम्मीद थी। यह बात उन्होंने लंदन के चैथम हाउस संस्थान के डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ब्रोनवेन मैडोक्स के साथ बातचीत के दौरान कही। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, "अगर आप ध्यान दें, तो देखेंगे कि राजनीतिक नेता वही करने की कोशिश करते हैं, जिसका उन्होंने सत्ता में आने से पहले वादा किया था। वे अपने वादों में से कुछ को ज़रूर पूरा करते हैं, हालांकि हर बार सफल नहीं हो पाते। वे सब कुछ नहीं कर पाते जो करना चाहते हैं, लेकिन एक बात साफ़ है—अगर किसी नेता का कोई एजेंडा पहले से तय होता है और वह उसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और उत्साही होता है, तो उस पर काम होना तय है। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होनी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "पिछले कुछ हफ्तों में हमने अमेरिका की नीतियों को लेकर जो देखा और सुना, वह बिल्कुल अपेक्षित था। मुझे आश्चर्य इस बात का है कि लोग इसे लेकर चौंक रहे हैं, जबकि इसमें चौंकने जैसा कुछ भी नहीं है।"
ट्रंप के फैसले की पहले से थी उम्मीद, इसमें कोई चौंकाने वाली बात नहीं!
VIDEO | The US administration under President Donald Trump is moving towards multipolarity which suits India’s interests, and the two nations have agreed on the need for a bilateral trade pact, External Affairs Minister S Jaishankar (@DrSJaishankar) said. "We see a president and… pic.twitter.com/oTfc6KlIbn
— Press Trust of India (@PTI_News) March 6, 2025