Zelensky Trump meeting: जेलेंस्की की इस बात पर भड़के ट्रंप, बोले- 'आज से आपके बुरे दिन शुरू!
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात में यूक्रेन-रूस शांति समझौते पर चर्चा हुई। जानिए क्या हुआ इस मीटिंग में और क्या होगा आगे?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका पहुंच गए हैं और उन्होंने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। यह मुलाकात पूरी दुनिया के लिए बेहद अहम है क्योंकि यूक्रेन और रूस के बीच तीन साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने की कोशिशें जारी हैं। इस मीटिंग में ट्रंप ने साफ कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ शांति समझौता करना होगा।
ट्रंप का जेलेंस्की पर तंज
मीटिंग की शुरुआत में ट्रंप ने जेलेंस्की पर मजाक किया और कहा, "आज तो आप पूरी तरह सज-धजकर आए हैं।" हालांकि, यह मजाकिया माहौल ज्यादा देर तक नहीं रहा। मीटिंग के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच गरमागरम बहस छिड़ गई। बहस इतनी तेज हुई कि ट्रंप को भी इसमें शामिल होना पड़ा। ट्रंप ने जेलेंस्की पर अमेरिका का अपमान करने का आरोप लगाया।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में गर्मागर्म बहस हो गई! ट्रंप ने साफ कह दिया – "डील करो या जाओ!" #TrumpVsZelensky #WhiteHouseDrama #UkraineCrisis #RussiaUkraineUpdate #BreakingNews #WorldPolitics #USA… pic.twitter.com/QpqHVPzjpC
— Hind First (@Hindfirstnews) February 28, 2025