AI ने मचाया बवाल, वायरल वीडियो में मस्क के पैर चूमते नजर आये राष्ट्रपति ट्रंप, देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क के पैर चूमते नजर आ रहे हैं।
सोचिए, अगर कोई कहे कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, टेस्ला के मालिक एलन मस्क के पैर चूम रहे हैं! सुनकर ही अजीब लगेगा, है ना? लेकिन अमेरिका के एक सरकारी दफ्तर में लगी टीवी स्क्रीन पर ऐसा ही एक वीडियो चला, जिसमें ट्रंप मस्क के पैर छूते नजर आए। लेकिन हकीकत कुछ और ही है! यह वीडियो असली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया था। मतलब, टेक्नोलॉजी के जरिए इसे इस तरह तैयार किया गया कि देखने वाले को यह पूरी तरह असली लगे। AI की यह नई 'चालबाजी' दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप, एलन मस्क के पैर चूमते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह किसी हैकर की हरकत है या फिर किसी ने मजाक में बनाया है। कुछ लोग इसे ट्रंप की हाल की पोस्ट से भी जोड़कर देख रहे हैं। Full View शायद इसी के जवाब में एक AI वीडियो बनाया गया, जिसमें ट्रंप को एलन मस्क के पैर चूमते हुए दिखाया गया है। इसके जरिए ये संदेश देने की कोशिश की गई कि असली ‘किंग’ टेस्ला के मालिक मस्क हैं।
मस्क के पैर चूमते नजर आये ट्रंप
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 फरवरी को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट (HUD) की बिल्डिंग में लगे टेलीविजन पर एक अजीब वीडियो काफी देर तक चलता रहा। इस वीडियो का टाइटल था – "Long Live The Real King" (सच्चे राजा की जय हो)। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी और अधिकारी हैरान रह गए कि यह कैसे हुआ। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर बहस छिड़ गई। लोग ये समझने की कोशिश करने लगे कि यह हैकिंग का मामला है, कोई PR स्टंट है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है। X (पहले ट्विटर) पर एक यूजर ने लिखा कि HUD बिल्डिंग का सिस्टम हैक कर लिया गया था, और उस पर ट्रंप का एक AI वीडियो चलाया गया, जिसमें दिखाया गया कि एलन मस्क उनके पैर चूम रहे हैं। वीडियो के साथ वही कैप्शन था – "Long Live The Real King."WOW! This actually just happened!
The Monitors were just hacked at the U.S. Department of Housing and Urban Development (HUD) to display an AI video of Trump licking Elon Musk’s toes. The caption over it read: “LONG LIVE THE REAL KING.” pic.twitter.com/11JWuH2XfZ — Brian Krassenstein (@krassenstein) February 24, 2025