धमाके से फिर दहल उठा पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में हुए धमाके की TTP ने ली ज़िम्मेदारी, 16 सैनिकों की हुई मौत
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। पाकिस्तानी सेना के अनुसार पाकिस्तान के 16 सैनिकों की मौत हो गई है और 8 अन्य घायल हो गए हैं।
पकिस्तान की मानों मुसीबते कम होने का नाम नहीं ले रही है, आये दिन होते बम धमाके में पाकिस्तानी सेना के कुछ न कुछ जवान मरते रहते हैं। शनिवार को फिर से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने एक सुरक्षा पोस्ट पर हमला किया। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के 16 जवान मारे गए, और कई अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान तालिबान (TTP) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि उन्होंने 35 सैनिकों को मारा और 15 को घायल किया। हालांकि पाकिस्तानी सेना का कहना है कि 16 जवानों की मौत हुई है। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा के माकेन इलाके में शुक्रवार रात को हुआ था, जो अफगान सीमा के पास स्थित है। तालिबानियों ने हमले के बाद बयान जारी करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने करीब 2 घंटे तक फायरिंग की और सेना के कुछ एडवांस हथियार और नाइट विजन कैमरे भी लूट लिए। अफगानिस्तान से सटे इस इलाके में तालिबानियों की गतिविधियां पहले भी देखी गई हैं। उन्होंने हमले की जिम्मेदारी एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बताई।